प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी जी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

टीएनएन समाचार, 17 सितंबर 2026: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम, ईमाम ए हिंद डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी जी ने ईमाम हाउस नई दिल्ली से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
चीफ़ ईमाम डॉ. इलियासी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
चीफ इमाम डॉक्टर इलियासी ने विकसित भारत के संकल्प की सफलता की कामना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश की निरंतर उन्नति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि भारत की विविधता, एकता और आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी ताकत है और सभी नागरिकों की सहभागिता से राष्ट्र विकास के नए आयाम प्राप्त कर सकता है।



