चलते चलते देखा..योगी आदित्यनाथ जी का करिश्मा – प्रो जसीम मोहम्मद

दिल्ली से अलीगढ़ आते समय आज खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल के पास भीड़ दिखा, नज़दीक पहुंचा तो एक बड़े मियाँ कांवड़ियों और स्थानीयों को भोजन करवा रहे थे, यानि बिरयानी बेच रहे थे। मैं भी भीड़ देखकर रुका,क्योंकि बड़े मियां का जो देग/पतीला था वो खासकर मुस्लिम समाज में मीट, बिरयानी या पुलाओ बनाने में ज़्यादातर इस्तेमाल होते हैं।
बड़े चाव से बिक रहा था, वो सोया वाली बिरयानी थी और बेहद ही स्वादिष्ट था और बड़े मियाँ साफ सफ़ाई और कांवड़ियों साथियों का ध्यान से खिला रहे थे; मैने भी खाया।
बड़े मियाँ का ज़िक्र इस लिए किया कि, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर एक अलग माहौल बनाया और अलग ढंग से बताया जाता था। जो बड़े मियां चिकन बिरयानी बेचते थे वो सावन में सोया वेज बिरयानी बेच रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ महाराज के समय “बड़े मियां” का व्यवसाय पर कोई आंच नहीं आया, न ही कोई धार्मिक भेदभाव नज़र आया और न किसी प्रकार का नुकसान होने नहीं दिया गया।
योगी जी ने कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए, रोड पर अलग लाईन लगवा रखा है जो NHAI राजमार्ग को और कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित करता है। उत्तर प्रदेश पुलिस का बेहतरीन सुरक्षा का नज़ारा आपको देखने को मिलेगा।



