एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्रा ने जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गर्ल्स स्कूल की कक्षा 12 (कला वर्ग) की छात्रा काश्वी माहेश्वरी ने जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में काश्वी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिचय देते हुए 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की एकल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने जिला स्तर की खुली युगल स्पर्धा में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या आमना मलिक ने काश्वी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। उपप्रधानाचार्या अलका अग्रवाल, खेल प्रभारी मोहम्मद वसीम अहमद, शिक्षिका शालिनी चैहान, सीमा जैतून तथा कक्षा अध्यापिका बुशरा किरमानी ने भी काश्वी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



