एएमयू के तैराकी ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित

???????????????

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के स्विमिंग क्लब द्वारा विश्वविद्यालय के आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित तैराकी ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का समापन यूसुफ अली एक्वेटिक्स एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह के साथ हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि अनुशासित, जिम्मेदार और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की खेल सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाने तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्टता के गुण विकसित करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने कहा कि तैराकी सबसे प्रभावी शारीरिक व्यायामों में से एकहै। इससे हृदय स्वस्थ रहता है, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को बचपन से ही खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

इससे पूर्व स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष प्रो. फजलुर रहमान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपने आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. यूसुफ उज्जमाँ खान ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जनसंपर्क एवं खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर शिविर का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी 119 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिविर के दौरान मोहम्मद शोएब, सुहैल फारूकी तथा जुनैद सिद्दीकी ने प्रतिभागियों को तैराकी का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का संचालन मजहर-उल-कमर नेकिया। इस अवसर पर प्रो. मोहम्मद तारिक, प्रो. इफ्फत असगर, डॉ. इफ्तिखार अहमद अंसारी, डॉ. आसिफ खान, प्रो. मसरूर आलम, डॉ. सरफराज आलम, अनीस-उर-रहमान खान, डॉ. फैसल शेरवानी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, प्रतिभागी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button