एएमयू की शिक्षिका ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऑनलाइन मुख्य वक्तव्य दिया

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय के गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मरियम फातिमा ने स्कॉलर्स नेटवर्क फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन प्रिसिजन एग्रीकल्चर एंड स्मार्ट फार्मिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीपीएएसएफटी-26)” में ऑनलाइन मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किया।

“बच्चे, समुदाय और सततताः सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीस) की प्राप्ति के लिए स्मार्ट कृषि को मानव विकास के साथ एकीकृत करना” विषय पर बोलते हुए डॉ. मरियम फातिमा ने सुदृढ़ समुदायों और स्वस्थ भावी पीढ़ियों के निर्माण के लिए स्मार्ट कृषि एवं टिकाऊ खेती पद्धतियों को मानव विकास के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने पोषण-संवेदनशील कृषि प्रणालियों, टिकाऊ खाद्य उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही महिलाओं, युवाओं और सामुदायिक भागीदारी की भूमिका को सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताते हुए कृषि, पोषण, जनस्वास्थ्य और पर्यावरण विज्ञान के बीच अंतर्विषयक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button