एएमयू के अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड में ‘माइंड मैटर्स’ कार्यक्रम आयोजित

अलीगढ़, मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड में ‘स्टूडेंट वेलबीइंग सीरीज -माइंड मैटर्स’ के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंक्लूसिव फ्यूचर्स फाउंडेशन, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय, स्टूडेंट्स काउंसलिंग सेंटर तथा एडवांस्ड सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज (एसीडब्ल्यूएस), एएमयू के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सुबुही खान ने मानसिक स्वास्थ्य एवं समावेशी शिक्षा के महत्व पर बल दिया, जबकि सहायक डीएसडब्ल्यू डॉ. जूही गुप्ता ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देना है।
मनोविज्ञान विभाग की डा. सारा जावेद एवं डॉ. आसिफ हसन ने संज्ञानात्मक पुनर्वास तथा तनाव प्रबंधन पर संवादात्मक सत्र संचालित किए। वहीं, एसीडब्ल्यूएस की निदेशक प्रो. अजरा मुसावी ने भावनात्मक सशक्तिकरण एवं आत्मविश्वास निर्माण विषय पर समापन व्याख्यान दिया।
इससे पूर्व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य एस. अहतशाम अकबर ने छात्र कल्याण के लिए इस प्रकार की पहलों के महत्व को रेखांकित किया।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डॉ. तबस्सुम नवाब और उनकी टीम द्वारा नशा सेवन के दुष्प्रभावों पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का समन्वयन नलिनी भट्टर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नुदरत जहां ने प्रस्तुत किया।



