‘विकसित भारत शिक्षक पुरस्कार 2026’ के लिए नॉमिनेशन की समय-सीमा 23 अगस्त तक बढ़ाई गई

नई दिल्ली, 18 अगस्त: सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ ने ‘विकसित भारत शिक्षक पुरस्कार 2026’ के लिए नॉमिनेशन जमा करने की समय-सीमा 23 अगस्त, 2026 की रात्रि तक बढ़ा दी है। इससे देश भर के शिक्षकों को शिक्षण और राष्ट्र-निर्माण में बेहतरीन काम को मान्यता देने वाली इस राष्ट्रीय पहल में भाग लेने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। पुरस्कार समारोह 3 सितंबर, 2026 को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगासमय-सीमा बढ़ाने की घोषणा करते हुए, सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि पूरे भारत से और अधिक योग्य शिक्षक इस पहल में भाग लेसकें। एंट्रीज़ का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा और उसके बाद एक राष्ट्रीय जूरी उनका मूल्यांकन करेगी, जिसमें जाने-माने शिक्षाविद और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

नॉमिनेशन जमा करने की अंतिम तिथि अब 23 अगस्त, 2026 है। सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज ने योग्य शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और संगठनों से आग्रह किया है कि वे बढ़ी हुईसमय-सीमा के भीतर नॉमिनेशन जमा करें और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का जश्न मनाने तथा ‘विकसित भारत @2047’ के विज़न में योगदान देने के लिए इस पहल से जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button