ऑपरेशन सिंदूर – नेशन फर्स्टः एएमयू गर्ल्स स्कूल में देशभक्ति की भावना चरम पर

टीएनएन समाचार : राष्ट्रीयता और एकता की भावना को समर्पित एक अनूठे प्रयास के तहत, एएमयू गर्ल्स स्कूल द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर – नेशन फर्स्ट’ विषय पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति त्याग और जिम्मेदारी के मूल्यों का विकास करना था।
इस अभियान की शुरुआत प्रिंसिपल आमना मलिक और वाइस प्रिंसिपल अल्का अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षकाएं जेबा नवाज, बुशरा किरमानी और साजिदा परवीन रहीं।
इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं ने छात्राओं को रचनात्मक और बौद्धिक रूप से अभियान के मूल संदेश से जुड़ने का अवसर दिया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय ‘ऑपरेशन सिंदूरः नेशन फर्स्ट’ था। छात्राओं ने हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में देश की एकता और बलिदान की भावना पर आधारित अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
बारहवीं कक्षा (मानविकी) की अरीबा खान (अंग्रेजी), माही यादव (हिंदी), और मुजल्फा नाज (उर्दू) ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सोफिया खान (कक्षा 8) और आतिका अख्तर (कक्षा 12 मानविकी) को द्वितीय पुरस्कार मिला, जबकि मारिया आफताब (कक्षा 7ं) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता दो वर्गों कक्षा 2 से 5 और कक्षा 6 से 12 तक आयोजित की गई।
द्वितीय कक्षा से पांचवी कक्षा में इफरा गौसिया को प्रथम पुरस्कार और जुबैराह रहमान को द्वितीय पुरस्कार मिला। तृतीय पुरस्कार इनाया दानिश और दीपिका को संयुक्त रूप से दिया गया, जबकि सांत्वना पुरस्कार जैना शकील को मिला।
कक्षा 6 से बारहवीं तक में रिजवा रब्बी और अनुष्का शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोहा खान और मदीहा इमरान ने द्वितीय स्थान साझा किया, जबकि समीया अंसार को तृतीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार मदीहा फातिमा को दिया गया।
‘ऑपरेशन सिंदूर – नेशन फर्स्ट’ अभियान ने एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के मन में देशभक्ति की भावना को एक नई ऊर्जा प्रदान की।



