ज्ेएन मेडिकल कालिज की प्रो. फातिमा ने अमेरिका में आयोजित एएसएम माइक्रोब 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालि के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की प्रो. फातिमा खान ने अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित एएसएम माइक्रोब 2026 सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें भारत के लिए एएसएम यंग एम्बेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया था।
यह सम्मान अमेरिकन सोसाइटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी (एएसएम) द्वारा विश्वभर के प्रतिभाशाली सूक्ष्मजीव वैज्ञानिकों और उभरते वैज्ञानिक नेतृत्वकर्ताओं को प्रदान किया जाता है। अपने एम्बेसडर दायित्व के तहत प्रो. खान ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग और नेतृत्व विकास संबंधी गतिविधियों में भाग लिया तथा एक पैनल चर्चा में वक्ता के रूप में शामिल हुईं। इस चर्चा का विषय सूक्ष्मजीव विज्ञान के भविष्य को आकार देने में युवा वैज्ञानिकों की भूमिका, वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने तथा जनस्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान था।
उन्होंने एएसएम फ्यूचर लीडर्स मेंटरशिप फेलोशिप मीटिंग में भी भाग लिया। यह विशेष कार्यक्रम भावी वैज्ञानिक नेताओं को मार्गदर्शन, पेशेवर विकास और प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों तथा एएसएम नेतृत्व के साथ सहयोगात्मक सहभागिता के माध्यम से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button