प्रो. एस.एम. दावर हुसैन जेएन मेडिकल कालिज के एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में प्रो. एस.एम. दावर हुसैन को तीन वर्ष की अवधि के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रो. हुसैन शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं और उन्हें अध्यापन, शोध एवं प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है। उन्होंने विशेष रूप से न्यूरोएनाटॉमी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका शोध मुख्य रूप से पशुओं के शरीर तंत्रों की संरचनात्मक (एनाटॉमिकल) अध्ययन पर केंद्रित रहा है, जिसमें न्यूरोएनाटॉमी पर विशेष बल दिया गया है।

एएमयू में नियुक्ति से पूर्व प्रो. हुसैन ने लीबिया के उच्च शिक्षा मंत्रालय के अधीन अल-अरब मेडिकल यूनिवर्सिटी, बेंगाजी के एनाटॉमी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

प्रो. हुसैन के शोधपत्र करंट न्यूरोबायोलॉजी तथा इंडियन जर्नल ऑफ बायो-रिसर्च सहित कई प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं मेंप्रकाशित हो चुके हैं। उनके निर्देशन में अब तक एनाटॉमी विषय में तीन एम.डी. शोध प्रबंध सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में वह एक स्नातकोत्तर शोधार्थी का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button