एएमयू के शोधार्थी को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंटरडिसिप्लिनरी बायोटेक्नोलॉजी यूनिट के शोधार्थी मुर्तजा हुसैन को 14वें ऑनलान ग्लोबल कांग्रेस ऑन फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रो. वसीम अहमद सिद्दीकी के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे मुर्तजा हुसैन को यह सम्मान सम्मेलन में उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कॉन्फ्रेंस माइंड (द नॉलेज एक्सचेंज) द्वारा किया गया था।

सम्मेलन में मुर्तजा हुसैन ने फंक्शनल फूड एंड बायोएक्टिव कंपाउंड्स इन द प्रिवेंशन ऑफ टाइप-2 डायबिटीज कॉम्प्लिकेशंस विषय पर अपनाशोधपत्र प्रस्तुत किया। अपने शोध में उन्होंने टैक्सिफोलिन, यूकेलिप्टोल और क्वेरसेटिन जैसे बायोएक्टिव यौगिकों की चिकित्सीय क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये यौगिक ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं तथा मधुमेह से संबंधित जटिलताओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button