अलीगढ़ में ‘LA’ QUIZE’ का तीसरा चैप्टर 22 सितंबर को, क्विजिंग के साथ संगीत और संवाद का भी आयोजन

अलीगढ़, 20 सितंबर (मोहम्मद कामरान)

अलीगढ़ में क्विजिंग और ज्ञान आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-नेतृत्व वाले क्विजिंग एवं ट्रिविया प्लेटफॉर्म क्विजोटिक की ओर से ‘LA’ QUIZE’ के तीसरे चैप्टर का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। ला शेफ के सहयोग से होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे ला शेफ, अलीगढ़ में आयोजित होगा।

कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैयद अली अतीक, मरियम मुजफ्फर अली, जोया इकबाल, इर्तजा नबी और माइशा खुशनूद ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें छात्र-छात्राओं, युवा प्रोफेशनल्स, शिक्षकों और क्विज प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि क्विज में इतिहास, सामान्य ज्ञान, समसामयिकी और पॉप कल्चर सहित विभिन्न विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। टीम आधारित प्रारूप होने के कारण नियमित प्रतिभागियों के साथ पहली बार क्विज में शामिल होने वालों को भी हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार क्विजोटिक का उद्देश्य क्विजिंग को मनोरंजक और सहज बनाते हुए लोगों को ज्ञान, जिज्ञासा और रुचियों के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ना है। क्विज के बाद संगीत प्रस्तुतियां, बातचीत और नेटवर्किंग का भी आयोजन होगा।

प्रतिभागियों के लिए 15 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है, जबकि रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने ला शेफ के संस्थापक एवं सीईओ गोविंद सिंह रावत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button