मानव महाजन को भाजपा शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की मांग उठी

होटल एसोसिएशन ने किया जोरदार स्वागत, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह का भी हुआ सम्मान

अलीगढ़, 4 नवंबर 2026 (मोहम्मद कामरान) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन को भाजपा की ओर से शहर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग तेज होने लगी है। एसोसिएशन की ओर से होटल अल्पाइन में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेतृत्व से आगामी विधानसभा चुनाव में मानव महाजन को शहर सीट से उम्मीदवार बनाने की पुरजोर मांग की गई।

समारोह में मानव महाजन को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने तथा एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव जीतने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन पंकज धीरज ने की।

इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने दोनों अतिथियों को 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। वक्ताओं ने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि मानव महाजन को शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जाए। उनका कहना था कि उनके प्रत्याशी बनने से पार्टी को चुनाव में बड़ी सफलता मिल सकती है।

समारोह में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक गर्ग, मनोज यादव, अखिल गुप्ता, प्रदीप सिंघल, प्रमीत कुमार, सरदार मनमीत सिंह, निखिल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, कुलदीप आर्य, विशाल शर्मा, संजीव वार्ष्णेय, जुगनू अरोड़ा, प्रमेंद्र गौतम, अश्विनी वार्ष्णेय, कमल अरोड़ा और प्रशांत वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button