Education

  • एएमयू की शिक्षिका ने राष्ट्रीय महिला आयोग के उत्पीड़न रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम में लिया भाग

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति की पीठासीन अधिकारी प्रो. समीना खान ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 पर आधारित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। भारत सरकार के राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों तथा निजी संगठनों से लगभग 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उसके पालन को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करना तथा संस्थागत व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित करते हुए महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून की कानूनी…

    Read More »
  • एएमयू और इन्फ्लिबनेट केंद्र के बीच समझौता, क्षेत्रीय स्तर के कार्यक्रम की भी घोषणा

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और गांधीनगर स्थित इन्फ्लिबनेट केंद्र के बीच डिजिटल पुस्तकालय सेवाओं, शोध सहयोग, शैक्षणिक प्रकाशन, क्षमता विकास तथा शैक्षणिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से विश्वविद्यालय की डिजिटल शोध व्यवस्था को और सशक्त बनाने तथा शैक्षणिक सहयोग का दायरा बढ़ाने में सहायता मिलेगी। समझौता ज्ञापन पर कुलपति कार्यालय में कुलपति प्रो. नइमा खातून, सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खां, कुलसचिव प्रो. आसिम जफर, इन्फ्लिबनेट केंद्र की निदेशक प्रो. देविका पी. मदल्ली, कार्यवाहक विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. निशात फातिमा, जनसंपर्क कार्यालय की मेम्बर इंचार्ज प्रो. विभा शर्मा, उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मोनव्वर इकबाल तथा मौलाना आजाद पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सैयद शाज हुसैन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नइमा खातून ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि इस सहयोग से एएमयू की डिजिटल शोध संरचना मजबूत होगी, राष्ट्रीय स्तर की शोध सहायता सेवाओं तक बेहतर पहुँच मिलेगी, शैक्षणिक प्रकाशन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और शोध उत्कृष्टता को नई दिशा देगी। कार्यक्रम की प्रमुख घोषणा करते हुए इन्फ्लिबनेट केंद्र की निदेशक प्रो. देविका पी. मदल्ली ने बताया कि…

    Read More »
  • प्लास्टिक सर्जरी विभाग में विश्व प्लास्टिक सर्जरी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के उपलक्ष्य में…

    Read More »
  • एएमयू के इल्मुल अदविया विभाग में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधरोपण

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खां तिब्बिया कॉलेज के इल्मुल अदविया विभाग द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ…

    Read More »
  • किन्नर समुदाय की आवाज़ को नई पहचान देती है डॉ. बेबी नीलम की पुस्तक

      अलीगढ़, 17 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। अलीगढ़ किन्नर समुदाय के अधिकारों, सामाजिक पहचान और समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में…

    Read More »
  • नीट यूजी 2026 में आकाश के 36 छात्रों ने लहराया परचम, अन्वेषा तिवारी बनीं अलीगढ़ टॉपर

    अलीगढ़, 17 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। नीट यूजी 2026 परीक्षा में आकाश इंस्टीट्यूट के 36 छात्रों ने सफलता हासिल कर संस्थान…

    Read More »
  • JMI Increases Capacity of Its Library Reading Halls; Reading Halls to Remain Open Seven Days a Week, Including Weekends

    Jamia Millia Islamia (JMI) has significantly expanded and renovated the reading halls of its historic Dr. Zakir Husain Library (ZHL),…

    Read More »
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सतत एवं प्रौढ़ शिक्षा तथा विस्तार केंद्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षार्थियों को जनसंख्या से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में केंद्र के लगभग 32 शिक्षार्थियों एवं हितधारकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन एएमयू के ललित कला विभाग की अतिथि अध्यापिका डॉ. अतिया परवीन ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और विषय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की सराहना की। प्रतियोगिता में मदीहा तनवीर ने प्रथम, तूबा खान ने द्वितीय तथा शाइजीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता कंप्यूटर फंडामेंटल्स एवं एमएस ऑफिस बेसिक्स पाठ्यक्रम की छात्राएं हैं। सांत्वना पुरस्कार जैद (कंप्यूटर फंडामेंटल्स एवं एमएस ऑफिस बेसिक्स) तथा मुस्कान फातिमा (कार्यात्मक अंग्रेजी) को प्रदान किए गए। केंद्र के निदेशक डॉ. शमीम अख्तर ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक सरोकारों से जुड़े समकालीन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिभागियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहित करती हैं। अंत में उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Read More »
  • एएमयू सिटी स्कूल में महिला स्टाफ कक्ष एवं वाहन स्टैंड का उद्घाटन

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूल शिक्षा निदेशालय की निदेशक प्रो. कुदसिया तहसीन द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल में नवनिर्मित दोपहिया वाहन स्टैंड तथा नवसज्जित महिला स्टाफ कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद फैय्याजुद्दीन, शिक्षकगण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रो. कुदसिया तहसीन ने नियमित, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पर बल देते हुए…

    Read More »
  • JMI’s Faculty of Dentistry conducts day-long lecture series on ‘Artificial Intelligence in Dental Education’

    TNN News : The Faculty of Dentistry, Jamia Millia Islamia, yesterday hosted a one-day guests lecture series under the SPARC–UKIERI…

    Read More »
Back to top button