अविनाश कुमार बने नए जिलाधिकारी, संजीव रंजन का तबादला

अलीगढ़ 20 अप्रैल, मोहम्मद कामरान

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अविनाश कुमार वर्तमान में गाजीपुर के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह इससे पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा हरदोई और बाराबंकी में भी वह जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
वहीं, अलीगढ़ के वर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जल्द ही अविनाश कुमार अलीगढ़ में अपना कार्यभार संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button